देश की बदहाल पगडंडियो पर चलकर समकालीन भारतीय कला जगत में दस्तक देने वाले कलाकार हैं राजकुमार सिंह



राजकुमार सिंह देश की उन बदहाल पगडंडियों से आए हुए कलाकार हैं "जहां आज भी धरती के बेटे वक्त को पेड़ो की परछाई से मापते है " । राजकुमार की कृतियों में, कला व कविता के बीच गहरा अंतर्सम्बन्ध है । जो राजकुमार सिंह की तकनीकी दक्षता व वैचारिक परिपक्वता को दर्शाते हैं । राजकुमार सिंह के चित्रों को देखना वास्तव में अपने आसपास को देखना है । अपने आसपास मौजूद बदहाली व खुशहाली को देखना है । अपने आसपास मौजूद सृजन व संघर्ष को देखना है । यह कहना अतिशयोक्ति नहीं है कि राजकुमार सिंह की कृतियों का अवलोकन वास्तव में बेहतरीन दुनिया गढने के लिए जारी जद्दोजहद को देखना है, एक खुशगवार सपने को देखना है । राजकुमार सिंह के कृतित्व व व्यक्तित्व पर एक नजर :-rakesh kumar diwakar


देश की बदहाल पगडंडियो पर चलकर समकालीन भारतीय कला जगत में दस्तक देने वाले कलाकार हैं राजकुमार सिंह । 
यह दस्तक उनके वर्षों के कठीन प्रयास का परिणाम है । अभी उस दुनिया में प्रवेश करने के लिए उन्हे लंबा संघर्ष करना है । क्योंकि सूचना क्रांति का ढोल चाहे जितना शोर कर रहा हो मगर यह भी सच है कि ग्लोबल मिडिया की नजर राजधानियों तक सीमित कला अकादमी, तथा महानगरीय पांच सितारा कला दीर्घाओ में अरबो खरबो में निलाम होती कलाकृतियों के इर्द-गिर्द ही घूमती रहती है । छोटे छोटे शहरों कस्बों व गांवो तक न ही उसकी नजर जा सकती है न ही उससे ऐसी अपेक्षा की जा सकती है ।
हलाकि राजकुमार सिंह का उद्देश्य कहीं से न तो निलामियो की उस दुनिया में प्रवेश करने का है न ही कला अकादमियों में जाकर हुकूमत का एहसान लेने का है । वे तो बस अपने सृजन के माध्यम से अपने समय के सृजन सौन्दर्य व संघर्ष की कोशिश व जद्दोजहद को अभिव्यक्त करते हैं तथा अपने अध्यापकीय दायित्व का निर्वाह करते हुए अपने छात्रों में छिपी कला प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं । 01 जनवरी 1978 को राजकुमार सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सुजानपुर गांव में एक निम्न मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था । चित्रकार राजकुमार सिंह का बचपन अभाव व मुफलिसी में बिता । कला जगत में उनका प्रवेश उनके कठिन मेहनत व दृढ इच्छा शक्ति के बदौलत हुआ । कालांतर में काशी विद्यापीठ वाराणसी से उन्होंने कला में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की । इसके बाद जब उन्होंने कला शिक्षक की नौकरी हासिल की तब वास्तव में उन्होंने कैनवास पर अपनी कल्पना में रंग भरना शुरू किया ।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में अध्ययन के दौरान वे कवि डॉ बलभद्र व कवि प्रकाश उदय के सम्पर्क में आए । काशी विद्यापीठ से उन्होंने तकनीकी दक्षता हासिल की तो कवि डॉ बलभद्र व प्रकाश उदय के मार्ग दर्शन में वैचारिक परिपक्वता हासिल की । छात्र जीवन में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के छात्रों ने अपनी प्रगतिशील कल्पनाशीलता को चित्रित व प्रदर्शित करने के लिए , कला कम्यून नामक संगठन का गठन किया । राजकुमार सिंह ने उसमें अहम भागीदारी निभाई ।
नौकरी लगने के बाद राजकुमार सिंह मोहम्मदाबाद चले आए । यहां आकर उन्होंने कवि बलभद्र के वैचारिक निर्देशन मे संभावना कला मंच की स्थापना की । उन्ही के निर्देशन मे गाजीपुर मे संभावना कला मंच की स्थापना हुई । सम्भावना कला मंच के दर्जनों कलाकार समकालीन भारतीय कला जगत मे दस्तक दे रहे हैं । इसके अलावा उन्होंने शोध की उपाधि हासिल की । अब वे लगातार सृजन कार्य में लगे हैं ।
लूटपाट पर आधारित इस पूंजीवादी व्यवस्था में मौजूद घोर विषमता अन्याय गरीबी दुःख शोषण राजकुमार सिंह को व्यथित करती है । राजकुमार सिंह के चित्र इसी शोषण व लूट का प्रतिकार करते हैं । बेहतरीन समाज बनाने के लिए किए जाने वाले संघर्ष को रूपायित करते हैं । उनके चित्र खुशगवार स्वप्न को अभिव्यक्त करते हैं । आकृतियों की गतिशीलता, आकृति का संयोजन, पृष्ठभूमि में अमूर्तन व मूर्तन का सटीक प्रयोग व विषयानुकूल वर्ण विन्यास , कथ्य को प्रभावशाली ढंग से सम्प्रेषीत करते हैं । समकालीन भारतीय कला जगत में यह नये तरह का सौन्दर्य बोध है जिसे राजकुमार सिंह रच रहे हैं ।
यह सौन्दर्य बोध उस तुफान से उपजा है जो बेहतरीन समाज के निर्माण में लगे सृजनहारो के जेहन में है । यह सौन्दर्य बोध उन विचारको के जेहन में उपजे उस तुफान से उपजा है जो सुंदर संसार की रचना करना चाहते हैं ।
समकालीन भारतीय कला जगत में यह नये तरह का सौन्दर्य बोध है । जिसे राजकुमार सिंह सहित कई अन्य कलाकार भी स्थापित कर रहे हैं । यह नया सौन्दर्य बोध शायद समकालीन भारतीय कला जगत में पल रहा एक नया कला आंदोलन है जिसे अभी सतह पर आना है ।















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत में टिकट लेकर क्यों नहीं देखते हैं?

 बंदिशें कलाओं को  फलने- फूलने के लिए  मूफिद नहीं होती है । बंदिशें कलाओं की गला घोट देती हैं । आपके सवाल बहुत महत्वपूर्ण हैं। आज हर एक कल...